देर रात तक चला होटल,ढाबा व मैरिज लानों का औचक निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । एसडीएम सदर व कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर रात कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन चौकी क्षेत्र के अरुन होटल व बीटेक चायवाला सहित ढाबे का औचक निरीक्षण किया । एसडीएम गुलाब चन्द्र ने होटल,रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों से कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में जाने वाले राम भक्तों से किसी की तरह की वस्तुओं पर ओवर रेटिंग न करें तथा बस्तुओं की कीमत का एक रेट लिस्ट लगाएं , उन्होंने यह भी कहा कि ढाबे या होटलों पर किसी प्रकार की भीड़ एकत्र न होने दें ।
What's Your Reaction?

