अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का चाबुक, कई होटलों पर बीडीए अधिकारियों के साथ पहुंचे एसडीएम
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने गुरुवार को शहर के होटल, मैरिज लॉन, ढाबों व बीडीए क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया तथा खामियां मिलने पर कार्यवाही की बात कही। एसडीएम के नेतृत्व में बस्ती विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता व पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम ने सबसे पहले शहर के फौव्वारा तिराहे पर स्थित निर्माणाधीन मकान का 6वां तल बीडीए के नक्शे के विपरीत मिलने पर कार्यवाही की बात कही, वहीं टीम ने स्टेशन रोड पर स्थित होटल का औचक निरीक्षण किया जहां सराय एक्ट में होटल का पंजीकरण नहीं पाया गया। एसडीएम के निर्देश पर जीएसटी व नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंच गई, अंत में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन को सील कर दिया गया।
What's Your Reaction?

