रवि को चौतरफा जीत, चौरी चौरा व रुद्रपुर ने पार लगाई कमलेश की नैया

Jun 6, 2024 - 12:41
 0  45
रवि को चौतरफा जीत, चौरी चौरा व रुद्रपुर ने पार लगाई कमलेश की नैया

अजेमर अली INewsUP

गोरखपुर । भाजपा उम्मीदवार रवि किशन गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र तो जीते ही, सभी विधानसभाओं में भी विजय पताका फहराने में कामयाब रहे हैं। इंडी गठबंधन से सपा प्रत्याशी काजल निषाद से उनकी जीत के अंतर एक लाख तीन हजार 432 मतों में सबसे बड़ी भागीदारी शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने निभाई। उन्होंने सर्वाधिक 47,614 मतों से इसी विधानसभा में जीत दर्ज की। ठीक इसके उलट बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान को तीन विधान सभाओं के मतदाताओं ने नकार दिया। सिर्फ दो विधान सभाओं चौरी चौरा और रूद्रपुर के मतदाता उनकी जीत की नैया के खेवनहार साबित हुए । इंडि गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सदल प्रसाद से कमलेश पासवान की जीत का अंतर सबसे अधिक चौरी चौरा में 16,273 और रुद्रपुर में 14636 है । लेकिन कमलेश अपना गढ़ बांसगाँव नहीं बचा पाए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow