राखी बनाओ थाली सजाओ प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुई छात्राएं
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राखी बनाओ थाली सजाओ व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ बेहतर दर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व देवमी ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी व विशिष्ट अतिथि डॉ.अनिल कुमार मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से राखी बनाओ थाली सजाओ प्रतियोगिता का अवलोकन किया तथा शिक्षक टीम मोहम्मद इकबाल द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता में अंजली व स्नेहा को प्रथम तथा अंजली व ममता को द्वितीय तथा गायत्री व वन्दना को तृतीय स्थान तथा मेहंदी प्रतियोगिता में अर्पणा व गायत्री को प्रथम व द्वितीय स्थान मिलने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार ऐसा त्यौहार है जिसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है । विशिष्ट अतिथि ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का त्यौहार है यह रक्षा सूत्र आशीर्वाद और प्रेम का प्रतीक है। बच्चों द्वारा स्व निर्मित राखी के आकर्षण व सुंदरता को खूब सराहा ।
What's Your Reaction?

