घर में घुसकर मारने पीटने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

May 12, 2025 - 15:39
May 12, 2025 - 17:10
 0  26
घर में घुसकर मारने पीटने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सुनील ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगो पर घर में घुसकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 9 मई को उसके घर मांगलिक कार्यक्रम था जिसके पूर्व 8 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे घर पर हल्दी पूजन का कार्यक्रम हो रहा था तथा इस दौरान डीजे भी बज रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मनौवर, सोनू व इसरार तथा कैफ गाली देते हुए घर में घुसकर मारने पीटने लगे , शोर गुहार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर मुंडेरवा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow