घर में घुसकर मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 9 मई को घर में मांगलिक कार्यक्रम था, इसके पूर्व 8 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे डीजे बज रहा था तथा हल्दी पूजन का कार्यक्रम हो रहा था , तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मनऊवर, सोनू, इसरार, कैफ गाली देते हुए घर में घुस गए तथा मारने पीटने लगे । शोर गुहार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया । उक्त चारो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में मुंडेरवा पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई ।
What's Your Reaction?

