258 टेट्रा पैक शराब व बिना नम्बर की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के विशेषरगंज अशोकपुर मार्ग के रमना तौफ़ीर के पास रविवार दोहपर बाद करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर एक दो पहिया वाहन बिना नम्बर प्लेट से दो नफर अभियुक्त ऋषि कुमार पुत्र नाथे उम्र 27 वर्ष निवासी अशोकपुर (गोडियाना), रामआशीष पुत्र बुद्धु उम्र 19 वर्ष निवासी अशोकपुर ( बदलू पुरवा) थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को 258 शीशी देशी अवैध शराब के साथ होने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने स्थानीय थाना पर आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमापंजीकृत कर उनके पास से उपरोक्त शराब व बाइक बरामद किया । गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, का0 हरेन्द्र यादव, का0 अभिषेक यादव, म0का0 पल्लवी सिंह रहे मौजूद।
What's Your Reaction?

