स्वीपर व वार्ड ब्वॉय के सहारे चल रहा मरीजों का इलाज

Apr 12, 2024 - 21:50
 0  24
स्वीपर व वार्ड ब्वॉय के सहारे चल रहा मरीजों का इलाज

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। जंगल कौडिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी ) की दयनीय स्थिति एक बार फिर सामने आई है। इस स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की बाकायदा तैनाती है।पर डॉक्टर साहब व फार्मासिस्ट के न रहने के कारण यहां स्वीपर ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कुछ मरीजों ने अपनी पीड़ा मीडियाकर्मी से साझा की। मरीजों ने बताया कि पीएचसी में डॉ व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं रहते हैं और स्वीपर व वार्ड ब्वॉय ही उन्हें दवाएं दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़ियां के प्रभारी डॉ उमेश नारायन गुप्ता ने दूरभाष पर बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूदा समय में 15 कर्मचारीयों की नियुक्ति है। मौके पर वार्ड ब्वॉय व स्वीपर के अलावा कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow