हार्ट अटैक से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
राजेश उपाध्याय INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सत्य नारायण उपाध्याय की रविवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई । सेवानिवृत्त शिक्षक के मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई । कस्बे के राम नारायण पांडेय,मोहम्मद इकबाल,प्रमोद उपाध्याय,काशीनाथ पांडेय,अजीज अहमद,बलिराम शर्मा,मोहम्मद वसीम समेत शिक्षा जगत से जुड़े दर्जनों लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह,दीपू चौधरी,आद्या अग्रहरी,विनोद पाल,अशोक श्रीवास्तव, उमेश पाल,गोकुल प्रसाद,विनय शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया । मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक का अंतिम संस्कार देर शाम अयोध्या के सरयू नदी घाट पर कर दिया गया ।
What's Your Reaction?

