वाहन चालकों का चक्का जाम, नए नियम का किया विरोध

Jan 2, 2024 - 18:58
 0  29
वाहन चालकों का चक्का जाम, नए  नियम का किया विरोध

सुग्रीम INewsUP

महुली, संत कबीर नगर । वाहन चालकों के नए नियम को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। सोमवार को महुली तिराहा पर परिवहन चालकों ने चक्का जाम किया। टैक्सी व ऑटो चालकों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करके नए नियम का विरोध किया। इसे वापस लेने की मांग की चालकों के प्रदर्शन से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों का कहना था कि सरकार ने वाहन दुर्घटना के बाद सजा का प्रावधान है। घायल को चिकित्सालय पहुंचने के साथ मृत्यु होने पर जुर्माना के साथ 10 वर्ष तक की सजा का, की बात कहीं जा रही है। जो अनुचित है इस नियम को तत्काल वापस लिया जाए। अन्यथा प्रदेश भर के चालक अपने-अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करके अपने घर चले जाएंगे उनका कहना है। नए नियम से रोजी-रोटी पर सवाल खड़ा हो गया है। सरकार को ऐसे काले कानून को वापस लेना चाहिए। जब तक मांगे पूरी नहीं होती विरोध जारी रहेगा प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जगन्नाथ, संजय, शंभू, सुभाष, रविंद्र प्रसाद, अभिषेक, अजय शर्मा, खलीफा, मोहम्मद तबरेज, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow