नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म,गाली गलौज व दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे थानाक्षेत्र के भटहा निवासी धीरज गुप्ता को ललहवा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह समेत आरक्षी अरुण यादव शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

