एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

Jan 18, 2025 - 09:42
 0  26
एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण

गणतंत्र दिवस के लिए की जा रही परेड की तैयारियों की समीक्षा

सरताज आलम INewsUP

बस्ती - पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा अपने अधिकारियों और जवानों की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया है साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर 26 जनवरी/ गणतंत्र दिवस की परेड के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बाद सलामी क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल,परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय, डायल/कॉल-112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनके साफ-सफाई एवं संबंधित अभिलेखों के रखरखाव हेतु संबंधित को आदेशित कर अर्दली रूम किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुधौली,प्रतिसार निरीक्षक पी0आर0ओ0 बस्ती, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow