आकाशीय बिजली के चपेट में आए चार किसान
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी 50वर्षीय सत्यदेव अपनी पत्नी शारदा व दो बच्चों को साथ लेकर अपने खेत में धान रोपाई कर रहे थे कि पास में ही आकाशीय बिजली गिर गई तथा विद्युत धारा खेत में प्रवाहित हो गई जिससे दंपत्ति सहित दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए । सत्यदेव के खेत के पानी में करंट उतरने से धान की रोपाई कर रहा परिवार उसी खेत में गिर गया ।खेत के पास में ही मकान होने की वजह से वहां मौजूद लोग दौड़ कर पहुंच गए और चारो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया । फार्मासिस्ट प्रेमचन्द पाण्डेय ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस घटना में दम्पति के साथ ही बेटी शिवानी व बेटा सौरभ रविवार की दोपहर बाद करीब 1.30 बजे धान की नर्सरी लेकर खेत में गए थे।
What's Your Reaction?

