सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

Jul 7, 2024 - 22:35
 0  145
सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमाकांत दुबे ने औचक निरीक्षण कर यहां पर मौजूद डॉक्टरो व मरीजो का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनिल मौर्य व देवेंद्र सिंह मरीजो की जांच करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवाखाना आदि का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी का निरीक्षण किया वहां पर मौजूद डॉक्टर से बात कर मिलने वाली सुविधाओं को जाना और होने वाली कमियों को पूरा करने की बात कही है जिससे मरीज को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके उसके लिए भी आवश्यक कदम बढ़ाने हेतु देने की बात कही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमाकांत दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली परिसर में हुए जल जमाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स की तैनाती की गई है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी मिलने वाली सुविधाओं को लेकर तैनात अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि बेहतर साफ सफाई के साथ दवा व जांच कराई जाए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरहा में तैनात डॉक्टर को लगातार ड्यूटी करने व मरीज को उचित सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिदिन इलाज करवाने की अपील की है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में लगे स्वास्थ्य एटीएम मशीन को चालू करने की भी बात कही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दुबे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में बच्चों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए डॉक्टरों की तैनाती की गई है इसके अलावा यहां पर सर्जरी,गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन डॉक्टर, व फिजिशियन की भी तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow