दीवार के नीचे दबने से वृद्ध श्रमिक की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INeweUP
बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के चित्राखोर गाँव निवासी 70 वर्षीय अशरफी की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने शव को घर ले आये, सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के चित्राखोर निवासी 70 वर्षीय अशरफी मंगलवार को अपने बेटे सुधिराम के साथ मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ककरौली गाँव में एक पुराने खपरैल मकान को ढहाने गए थे कि अचानक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे अशरफी उसी के नीचे दब गए । साथ में काम कर रहे श्रमिक जब तक मिट्टी व ईंट हटाकर उन्हें बाहर निकालते कि उनकी मौत हो चुकी थी।
What's Your Reaction?

