जानें... कब तक बन्द रहेगा बनकटी,कुदरहा व महसों फीडर
राजन चौधरी INewsUP बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र महसो की मेन लाइन में नया पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए महसो, कुदरहा व बनकटी पॉवर हाउस की विद्युत आपूर्ति मंगलवार से 24 नवम्बर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी प्रभाकर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरडीएसस प्रोजेक्ट के तहत पोल व तार बदलने का कार्य क्षेत्र में कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?

