बीच बचाव करने गए युवक पर चाकुओं से हमला,मौत

Dec 7, 2024 - 22:54
Dec 7, 2024 - 23:58
 0  396
बीच बचाव करने गए युवक पर चाकुओं से हमला,मौत
जिला अस्पताल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौवा गोपालपुर में शनिवार की पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गए युवक पर चाकूओं से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद घबराए हमलावर पिंटू ने स्वयं के पेट व पैर पर भी चाकुओं से वार कर स्वयं को जख्मी कर लिया और मौके पर ही गिर पड़ा । जानकारी के मुताबिक सल्टौवा गोपालपुर गाँव निवासी  पिंटू अपनी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद कर रहा था कि पड़ोस के ही रहने वाले शिवम दोनों के बीच चल रहे आपसी विवाद को खत्म कराने पहुंच गए , जिससे गुस्साए पिंटू गुप्ता ने शिवम पर चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया और शिवम अचेत होकर गिर पड़े, शिवम ले गिरते ही पिंटू भी स्वयं पर चाकूओं से वार कर लिया और खुद भी घायल हो गया । ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला प्रशासन पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू का इलाज चल रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow