गेहूं बोये खेत को जबरिया जोतने पर मारपीट
असलम खान INewsUP
बस्ती । गौर थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी सिद्धनाथ पाण्डेय ने पांच नामजद, 15-20 अज्ञात पर जबरिया उसके गेहूं बोये खेत को जोतने, मना करने पर धारदार हथियार से पीछे से हमला कर बेहोस कर देने, घर में घुसकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी गौर थाना क्षेत्र के कछिया गांव निवासी जितेन्द्र पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, अजय पाण्डेय, उमंग पाण्डेय, तरंग पाण्डेय व 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
What's Your Reaction?

