मुकदमा वापस लेने से इंकार करने पर मारने पीटने का आरोप

Dec 6, 2024 - 13:02
 0  39
मुकदमा वापस लेने से इंकार करने पर मारने पीटने का आरोप

इशिका गुप्ता INewsUP

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के आमभारी निवासी शारदा देवी पत्नी रामचरित्र ने गांव निवासी आठ लोगों पर पुराने एससीएसटी मुकदमें को वापस लेने का दबाव बनाने, इंकार करने पर मारने पीटने, हत्या करने की नीयत से गला कस देने का आरोप लगाया है। आमभारी निवासी कृष्णा प्रसाद यादव, उसके भाई तेज प्रताप यादव, पत्नी शोभा देवी, पुत्री मंजू सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर आरोप लगाया है कि हरिजन बनाम सवर्ण के पुराने मुकदमें को वापस लेने के लिए वे उसके दरवाजे पर चढ़ आए, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया, जब उसने इससे इंकार कर दिया तो गाली देते हुए उसे मारा पीटा, उसकी हत्या करने की नीयत से कपड़े से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी सांस रूक गई, उसे जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए धमकी दी, पेड़ पौधो को काटकर नष्ट कर दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी औश्र एससीएसटी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow