विधायक निधि से होगा नगर पंचायत के वार्डों का विकास कार्य,विधायक ने की घोषणा

Dec 30, 2023 - 20:26
Dec 30, 2023 - 23:56
 0  176
विधायक निधि से होगा नगर पंचायत के वार्डों का विकास कार्य,विधायक ने की घोषणा
सभासदों को सम्बोधित करते विधायक दूधराम
विधायक निधि से होगा नगर पंचायत के वार्डों का विकास कार्य,विधायक ने की घोषणा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी, बस्ती । बनकटी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को चेयरमैन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की चौथी बैठक की गई । जिसमें कम्बल,अलाव,साफ सफाई,जलनिकासी,सड़क,कूड़ा प्रबंधन,नाली,स्वच्छ पेयजल तथा सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालय,बारात घर,सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभासदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याओं से सम्बंधित प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया । बोर्ड बैठक में महादेवा विधायक दूधराम ने सभासदों को सम्बोधित कर विधायक निधि से नगर पंचायत के 15 वार्डों में डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्यों को कराने की घोषणा की , जिसपर सदन में मौजूद सभासदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विधायक दूधराम के इस फैसले का स्वागत किया । सभासद बाबूराम चौधरी,नवीन पाल,शबनम बानो,दिनेश चौधरी,विनोद यादव व साधुशरण ने वार्डों में पोखरे के सुंदरीकरण,नाली व सड़क निर्माण तथा जलनिकासी आदि विभिन्न विकास कार्य कराये जाने का मुद्दा उठाया । अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव व कम्बल वितरण,रैन बसेरा आदि व्यवस्थाएं कराई गई हैं जिससे गरीबों व असहायों को मदद मिल सके । नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि आदर्श योजना के तहत करीब डेढ़ करोड़ की लागत के 10 कार्य योजनाओं का टेंडर हो चुका है जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा ।अम्बेडकर वार्ड में वंदन योजना के तहत बरम बाबा के स्थान का सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है जिसे जल्द शुरू करा दिया जाएगा । वहीं वार्डों में गतिमान विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने की बात कही । इस अवसर मुख्य रूप से ऋषिराज मुनि,कौशल चौधरी,बंटी पांडेय,बृजेश यादव,सुभाष शर्मा,संजू चौधरी,श्याम सुंदर,आशीष श्रीवास्तव,निखिल श्रीवास्तव,प्रवेश दुबे आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow