अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मुंडेरवा थाने का औचक निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मुंडेरवा थाने का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई,महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस रूम,बंदी गृह व पुलिसकर्मियों के रहने वाले बैरकों का जायजा लेने के बाद कार्यालय अभिलेख खंगाला तथा सीसीटीएनएस रूम में मौजूद पुलिस कर्मी से सीसीटीवी कैमरे के संचालन के बारे में पूछताछ किया । अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की साफ सफाई से संतुष्ट एएसपी ने थानेदार कमलेश गोंड की तारीफ की। शनिवार को 4 बजे मुंडेरवा थाना पहुंचे एएसपी ने थानाध्यक्ष कमलेश गोंड को परिसर की साफ सफाई का निर्देश देते हुए महिला आरक्षी मौसम यादव से महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतें व उसके निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली । सीसीटीएनएस में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर से कनेक्टिविटी की उपलब्धता के बारे में भी पूछा और अंत में थाना कार्यालय में पहुंचकर मालखाना,अपराध व त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से आरक्षी मुकेश साहनी,नितेश तथा मुख्य आरक्षी इरशाद खान,इंद्रजीत व महिला आरक्षी मौसम यादव,कविता कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

