तीन अल्ट्रासाउंड व दो अस्पताल सील

Dec 30, 2023 - 20:09
 0  114
तीन अल्ट्रासाउंड व दो अस्पताल सील

सुग्रीम INewsUP

धनघटा, संत कबीर नगर । जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश में शुक्रवार को निजी स्वास्थ्य केंद्रों और जांच केंद्रों का सघन निरीक्षण हुआ। इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र व दो निजी चिकित्सालय को टीम ने सील किया। इसके साथ ही छह अल्ट्रासाउंड संचालकों को चेतावनी भी दी गई है। आपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, का मुबारक अली व डॉक्टर शशी भूषण ने सबसे पहले हैसर बाजार ब्लॉक के मलौली में संचालित स्वस्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। बिना पंजीकरण के ही केंद्र संचालित मिलने पर इसे सील कर दिया गया। इसी क्रम में बशीर अल्ट्रासाउंड सेंटर धनघटा व सागर डायग्नोस्टिक सेंटर महुली को भी टीम ने सील कर दिया। इन केंद्रों पर भी अधिकारियों को कोई कागजात नहीं मिले। बिना चिकित्सक के ही केंद्र चल रहे थे। इसी क्रम में उमरिया बाजार में संचालित आर्य अस्पताल व हिम अस्पताल को भी कागजात के अभाव में सील कर दिया गया। अधिकारी जब जांच को इन अस्पतालों में पहुंचे तो वहां न तो चिकित्सक थे और नए ही कोई प्रशिक्षित कर्मचारी। अस्पताल में ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा था। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग धीरे से निकल गए। जांच में कोई कागजात नहीं मिलने पर टीम ने दोनों अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही न्यू पूजा अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक द्वारा केंद्र को बंद किए जाने का लिखित पत्र देने के बाद भी इसकी संचालित होने की जानकारी मिलने पर चेतावनी पत्र जारी किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर रामानुज कनौजिया, ने बताया कि तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर व दो अस्पतालों को सील करने के साथ ही छः अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध किसी भी अस्पताल में जांच केंद्र का संचालन नहीं होने पाएगा। मनमानी करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow