सीए की परीक्षा में सफल छात्र को मिल रही है बधाइयां

Jul 12, 2024 - 10:26
 0  97
सीए की परीक्षा में सफल छात्र को मिल रही है बधाइयां

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती। जिले के सोनूपार गांव के रहने वाले शुभम पांडेय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिससे उनके परिजनों के साथ-साथ सगे संबंधी बधाई दे रहे हैं। शुभम पांडेय पुत्र स्वर्गीय रामनाथ पांडेय बस्ती जिले के सोनूपार दूधौरा के रहने वाले है। उनके पिता राम नाथ पांडेय दिल्ली में सिक्योरिटी सर्विस में काम करते थे एवं उनकी माता विंध्या पांडेय बतौर गृहणी घर सम्हालती है। बातचीत के दौरान शुभम पांडेय ने जानकारी दी कि वह बचपन में महसो गार्डन बस्ती में पढ़ते थे। उसके बाद पिता के पास पढ़ने दिल्ली चले गए। जहां इंटर और स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की एवं सीए की तैयारी करने लगे।उन्होंने बताया कि इंटर तक की शिक्षा सर्वोदय सहशिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई दिल्ली से की है। उसके बाद उन्होंने सीए की तैयारी किया और परीक्षा में सफल हुए इसी बीच 2021 में पिता की असामयिक मृत्यु हो गई। जिससे अचानक जिम्मेदारी का बोझ भी आ गया।शुभम अपनी माता के साथ दिल्ली में रहते हैं। चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा पास होने पर बधाई देने वाला का तांता लगा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow