7 मीटर सड़क बनाने की मांग, क्या सचमुच बारिश में धंस गई सड़क ?
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । कुदरहा विकास खंड के सिद्धनाथ गाँव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलजमाव है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक को प्रार्थना पत्र देकर धंसी हुई 7 मीटर की सड़क पर मरम्मत कराए जाने की मांग की है । जानकारी के अनुसार बनकटी ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर बखरिया,अजमतपुर व ठोकवा होते हुए राम जानकी मार्ग को जोड़ता है, इसी मार्ग पर सिद्धनाथ गाँव का प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है, जिसके दक्षिण मुख्य मार्ग से सिद्धनाथ गांव में जाने के लिए करीब तीन सौ मीटर लंबा व तीन मीटर चौड़ा मार्ग बना हुआ है, । ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क बीच में करीब 7 मीटर धंसा हुआ है , हल्की बारिश में इस मार्ग पर भारी जलजमाव हो जाता है जिससे राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो कभी कभी बच्चे व बुजुर्ग उसी पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं । गाँव निवासी राम संवारे चौधरी, अवनीश चौधरी व रविंद्र चौधरी,गुलाबा देवी,सावित्री देवी,लक्ष्मी शर्मा,आरती शुक्ला आदि ने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है । खण्ड विकास अधिकारी कुदरहा ने बताया कि मार्ग पर हो रहे जलजमाव की समस्या का समाधान जल्द ही करा दिया जाएगा ।
What's Your Reaction?

