तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के महसों कस्बा स्थित इंटर कॉलेज के सामने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों ने महसों चौकी प्रभारी को सूचना दी । मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड व स्थानीय चौकी प्रभारी अनस अख्तर की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकलवाते हुए कब्जे में लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई । लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तालाब में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई , मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त की कार्यवाही चल रही है । मृतक के दाहिने हाथ के कलाई के पास अंग्रेजी में PUJA व PK लिखा हुआ है तथा दोनों शब्दों के बीच में दिल बना हुआ है । शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है ।
What's Your Reaction?

