पोखरे में स्नान करने गया युवक डूबा

Jul 12, 2024 - 13:02
 0  90
पोखरे में स्नान करने गया युवक डूबा
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के कटया निवासी युवक श्याम सुंदर गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव के पोखरे में नहाते समय पैर फिसलने से डूब गए । डूबने की सूचना मिलते ही स्वजन व गांव के लोग पोखरे पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी फुटहिया ओमप्रकाश मिश्र ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद विधिक कार्यवाही कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के बड़े भाई जैसराम ने बताया कि श्याम सुंदर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटी व दो बेटे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow