बिना कार्य कराए भुगतान का आरोप,बीडीओ से शिकायत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के रेंगी गांव निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने जिला अधिकारी बस्ती को शिकायत पत्र देकर ग्राम रेंगी प्रधान व प्रधान प्रतिनिधी के खिलाफ मानक विहीन सड़क का निर्माण कराकर फर्जी तरीके से भुगतान करा लेने का आरोप लगाया है । कृष्ण गोपाल शुक्ला ने ग्राम सभा रेंगी के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधी के ऊपर बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान कराने के बारे में खंड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर को शिकायत पत्र दिया था। शिकायत होने पर वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने इस मानक विहीन कार्य का लीपापोती करवा रहे हैं। यह मामला सन 2019,2020 एवं 2021,2022 का है। इस समय फर्जी काम दिखाकर के अपना बचाव कर रहे हैं। कृष्ण गोपाल शुक्ला ने यह आरोप लगाया है। कि रेंगी गांव के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधी ने वर्ष 2019,2020 में गिरीश के घर से हीरालाल के घर तक वर्ष 2021 ,2022 में असलम की बाग से आंगनबाड़ी तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया ही नहीं । जबकि उसका भुगतान ले लिया है। और उक्त धनराशि को अपनी निजी उपयोग में लगा करके ग्राम सभा एवं सरकार के विकास नीतियों का छती किया है। इसी तरह से गिरीश के घर के पीछे पोखरा की खुदाई वर्ष 2021,2022 में भी प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने करवाया था। और उसका भी भुगतान ले लिया है। इसी तरह उक्त कार्यों के बाबत प्रार्थी जन सूचना से सूचना लिया जिसमे उक्त कार्यों का होना दिखाया जा रहा है। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
What's Your Reaction?

