डीएम व जिपं अध्यक्ष ने किया अमृत सरोवर व किचन शेड का लोकार्पण

Feb 16, 2024 - 22:51
 0  80
डीएम व जिपं अध्यक्ष ने किया अमृत सरोवर व किचन शेड का लोकार्पण

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती - जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रूधौली के ग्राम पंचायत मझौवा कला में वित्त आयोग योजनान्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर एवं किचन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आगनबाड़ी केन्द्र मझौवा कला का निरीक्षण किया तथा वहॉ उपस्थित छात्र-छात्राओं से वार्ता भी किया। उन्होने उपस्थित छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति सजग व अडिग रहें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होने कहा कि अमृत सरोवर के पास विद्यालय, आगनबाड़ी केन्द्र होने से अत्यन्त मनमोहक दृश्य है। इस गॉव का वातावरण देखने के बाद घर जैसा आनन्द मिल रहा है। इस गॉव के विकास कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को उन्होने बधाई दिया। उन्होने ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत करने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, पीडी राजेश कुमार झा, डीडीओ संजय शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, तहसीलदार, सतीश चन्द्र गौतम, ग्राम प्रधान द्रोपदी व आम नागरिक उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow