सरयू नदी में मृत मिली डाॅल्फिन

Dec 4, 2023 - 10:36
 0  138
सरयू नदी में मृत मिली डाॅल्फिन
सरयू नदी किनारे पड़ी मृत डॉल्फिन

आनंद धर द्विवेदी INewsUP

 दुबौलिया बस्ती । थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास सरयू नदी में एक वयस्क डाल्फिन मृत मिली, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रविवार की सुबह कटरिया-चांदपुर तटबंध पर चांदपुर गांव के पास बने ठोकर के पास करीब पांच फीट लंबी व करीब एक क्विंटल वजन की एक वयस्क मृत डाल्फिन सरयू नदी किनारे देख लोग इकट्ठा होने लगे । आसपास के लोगों का कहना है कि नदी में अक्सर डाल्फिन उथल-पुथल करते हुए नजर आती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow