यूपीएससी परीक्षा में 126वीं रैंक पाकर सफल हुए सफीउद्दीन,बधाइयों का तांता

Dec 4, 2023 - 17:40
 0  138
यूपीएससी परीक्षा में 126वीं रैंक पाकर सफल हुए सफीउद्दीन,बधाइयों का तांता
सफीउद्दीन सिद्दीकी

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । रुधौली क्षेत्र के मनिकौरा निवासी शहाबुद्दीन के पुत्र सफीउदीन सिद्दीकी ने यूपीएससी की परीक्षा में 126 वीं रैंक पाकर अपने परिवार, गाँव व जिले का मान बढ़ाया है । भानपुर तहसील व रुधौली विकास क्षेत्र के मनिकौरा निवासी सफीउद्दीन ने इस सफलता का श्रेय अपनी माँ राहिला खातून व पिता,शहाबुद्दीन तथा परिजनों व गुरुजनों को दिया हैं । सफीउद्दीन की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है । क्षेत्र के लोग सफीउदीन के घर जाकर बधाईयां दे रहे हैं । सफीउद्दीन ने कहा कि हमारा उद्देश्य देश की सेवा कर अपने देश, परिवार व समाज का नाम रोशन करना है । उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई लिखाई में बाबा मरहूम फौजी गुलाम हुसैन का काफी योगदान रहा जिसके परिणाम स्वरूप आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं । सफीउद्दीन 2020 में रेलवे में पोस्ट थे तथा 2022 में महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन के पद पर तैनात थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow