जुलूस में फंसे एंबुलेंस को प्रभारी निरीक्षक ने बाहर निकलवाया
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
गोरखपुर । गुरु तेग बहादुर जयंती और प्रकाश उत्सव के अवसर पर मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से जटाशंकर गुरुद्वारा तक सिख समुदाय द्वारा जुलूस निकाला गया था। इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाई दे रही थी। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस दौरान प्रशासन की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखी। जगह-जगह स्टाल लगाकर आने वाले लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। तो वहीं पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद दिखाई दे रहा था वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं कि पुलिस किस तरह चुस्त दुरुस्त दिखाई दे रही है जहां कैंट इंस्पेक्टर खुद ही हाथों में माइक लेकर जाम में फसी एंबुलेंस को निकाल कर आगे बढ़ाते और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए दिखाई दे रहे है। ताकि किसी भी मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके। यह इस बात को साबित करता है कि हमारी पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ कितनी संवेदनशील भी है। जो अपनी ड्यूटी पर हमेशा मुस्कुराहट दिखाई देती है चाहे दिन हो या रात सुबह हो या शाम 24 घंटे उनकी ड्यूटी चलती रहती है। हाथ में माइक लिए कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं।
What's Your Reaction?

