बेटी के अपहरण और वायरल वीडियो से आहत पिता ने की आत्महत्या, संदिग्धों से पूछताछ जारी
इशिका गुप्ता INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के अपहरण से आहत पिता ने शौचालय की छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर लिया । लालगंज पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के पुत्र से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई । जानकारी के मुताबिक 23 दिसम्बर को थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अचानक कहीं लापता हो गई । परिजन ने गांव के ही एक युवक व उसके तीन दोस्तों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया । इसी बीच अपहृत युवती द्वारा एक वीडियो वायरल कर दिया गया जिसमें युवती ने आरोपित युवक के दोस्तों व उसके परिजनों को बेकसूर बताते हुए स्वयं उसके साथ जाने की जानकारी दी है। चर्चा है कि बेटी के अपहरण व वायरल वीडियो से हो रही बदनामी के चलते पिता ने आत्महत्या कर लिया । 25 दिसम्बर को अपहृत युवती के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई । लेकिन तीसरे दिन भी पुलिस टीम मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी समेत युवती की बरामदगी नहीं कर पाई । प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है, जल्द ही मुख्य आरोपित युवक की गिरफ्तारी व युवती को बरामद कर लिया जाएगा ।
What's Your Reaction?

