सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर ग्राम प्रधान व दुकानदार सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानांतर्गत बनकटी विकास क्षेत्र के सजहरा व खैराटी ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने अपने अपने ग्राम पंचायतों में तीन तीन सीसीटीवी कैमरा लगवाया है तो वहीं बनकटी पेट्रोल पंप के सामने एक प्रतिष्ठान स्वामी ने भी कैमरा लगवाया है। सहजरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविचंद्र पांडेय द्वारा सजहरा गाँव समेत टिकवाजोत स्थित माँ गायत्री हॉस्पिटल के सामने कैमरा लगवाया गया तो वहीं खैराटी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुरलीधर शुक्ल द्वारा ग्राम पंचायत के खरका चौराहे पर स्थित शराब की दुकान पर तीन तीन कैमरा लगवाया गया तथा बनकटी कस्बे के पेट्रोल पंप के सामने बसौढी निवासी उपेंद्र चौधरी द्वारा विजय इनफार्मेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है जिससे थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने उक्त तीनों को तीन-तीन सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन दृष्टि अभियान व हर घर कैमरा अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश पर कैमरा लगाया जा रहा है, इस प्रकार की पहल करने से क्षेत्र की तमाम घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ ही चोरी,छिनैती,मारपीट आदि घटनाओं के खुलासे में आसानी होगी ।
What's Your Reaction?

