शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, पांच पर केस
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी समेत उसके घर के पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पीड़िता का आरोप है कि डेढ़ साल तक उसके साथ शादी का झांसा देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसके घर वाले जबरन दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी के घर वाले उसे धमकी देकर उत्पीड़न करने लगे तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी अवधेश, कमलेश, आरती देवी, महेंद्र कुमार व अंजली पर केस दर्ज किया है। एसओ रामफल चौरसिया ने बताया कि आरोपी गुजरात में रहता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
What's Your Reaction?

