पुलिया के पास मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं

Jun 15, 2025 - 08:39
 0  193
पुलिया के पास मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं

असलम खान INewsUP

भानपुर, बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के विशनपुर चौकी के पास पिपरा रहीम के सामने पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिला है l स्थानीय लोगों को पुल के पास से आ रही बदबू के कारण इसकी जानकारी मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर चौकी प्रभारी विशनपुर जयबिंद कुमार मौके पर पहुंचे तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार दुबे पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया । फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है l मृतक के शरीर पर टी-शर्ट पैंट और जूते पहने हुए मिले हैं l मृतक को देखने में लगता है कि वह कम से कम दो-तीन दिन पुराना शव है l थाना प्रभारी रूधौली ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हुई है l शव के पहचान एवं जांच के उपरांत विविध कार्यवाही की जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow