कबड्डी में माधोपुर की टीम विजयी

Nov 29, 2023 - 11:28
 0  24
कबड्डी में माधोपुर की टीम विजयी

सुग्रीम कुमार INewsUP

पौली संतकबीर नगर । हैसर ब्लॉक की दो दिवसीय बेसिक खेल प्रतियोगिता मंगलवार को बारीडीहा विद्यालय में शुरू हुई प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में माधोपुर तथा खो खो हैसर बाजार की टीम विजई रही। प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बच्चों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में हरेवा, के राजशेखर प्रथम 100 मीटर दौड़ में बंतवार के नीरव प्रथम रहे। प्राथमिक 50 मीटर की दौड़ औराडाड़ की प्रिया व 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मालौली की आंचल प्रथम रही। जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में धनघटा के छात्र पवन, प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बंडा बाजार, की टीम प्रथम रही। व्यायाम पॉइंट, जिमनास्टिक प्रतियोगिता में मालौली की टीम प्रथम रही। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में देबारी की टीम विजई रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता नीलमणि, ने ध्वजा फहराकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ वशिनधर सिंह, ने बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षकों के प्रयास की सराहना किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। इस मौके पर रामसागर चौधरी, रामकरण, ईशान, ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, उत्तमचंद चौधरी गिरधारी प्रसाद, राहुल यादव, प्रतिमा सैनी, चंद्रकला, नीतू अग्रहरि, ममता चौधरी, विवेक सिंह, अरविंद रंजन, शैलेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow