127 शिक्षकों पर केस,8 माध्यमिक शिक्षक भी शामिल

May 8, 2024 - 15:56
 0  118
127 शिक्षकों पर केस,8 माध्यमिक शिक्षक भी शामिल

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 127 बेसिक शिक्षकों व आठ माध्यमिक शिक्षकों पर केस ?

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को 119 शिक्षकों का वेतन रोकने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह ने आठ माध्यमिक शिक्षकों पर कार्यवाही करने के लिए संबंधित स्कूलों को नोटिस भेज दिया है। जांच में यदि इन शिक्षकों द्वारा दी गई सूचना गलत मिलती है तो इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होगी।लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में 26 अप्रैल तक इन शिक्षकों को उपस्थित होने का समय दिया गया था। इस तिथि पर न पहुंचने के बाद विभाग ने फिर तीन व चार मई को प्रशिक्षण में उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया। इसके बावजूद यह प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। यह प्रशिक्षण इसलिए दिया जाता है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। प्रशिक्षण में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow