ट्रक पर चढ़ रहे खलासी का पैर फिसला,मौत

May 8, 2024 - 00:09
 0  108
ट्रक पर चढ़ रहे खलासी का पैर फिसला,मौत

सूरज मिश्रा INewsUP

मुंडेरवा बस्ती । थाना क्षेत्र के मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर स्थित मचियवा के भैसा पांडे मोड़ पर ट्रक में चढ़ रहे खलासी का पैर फिसला गया जिससे खलासी ट्रक के नीचे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक सन्तकबीरनगर जिले के मेहदावल थानांतर्गत बसडीला गाँव निवासी 24 वर्षीय महेश गौड़ पुत्र कतारू गौड़ बचपन से ही वह अपने ननिहाल मुंडेरवा थानाक्षेत्र के भैसा पांडेय में रहकर अपने मौसा के साथ ट्रक पर ही खलासी का काम करता था। महेश व उसके मौसा भैसा पांडेय आए हुए थे जहां मंगलवार की दोपहर बाद महेश के मौसा ट्रक लेकर बस्ती के लिये निकल रहे थे कि महेश चलती ट्रक पर चढ़ने लगा जिससे आचनक पैर फिसलने से वह ट्रक के पहिया के नीचे आ गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विभागीय कार्यवाही में जुट गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow