नहर कटने से 15 बीघा गेहूँ की फसल डूबी,किसानों में आक्रोश
राजन चौधरी INewsUP
बनकटी,बस्ती । विकास खंड के देवमी- कड़सरी मार्ग पर स्थित कटौधा गाँव के उत्तर तरफ बह रही बजहा माईनर गुरुवार की सुबह अचानक दो जगह कट गई जिससे खेतों में पानी बहने लगा और गेहूँ व सरसों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई । फसलें डूबने से किसान मायूस नजर आए तो वहीं विभागीय लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया । कटौधा गांव निवासी किसान बृजेश चौधरी,हरिराम,गंधका देवी,राम उग्रह शर्मा, सुगना देवी सहित दर्जनभर किसानों का करीब 20 बीघा गेहूँ का फसल जलमग्न हो गया है । सरयू नहर खण्ड -4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है सम्बंधित क्षेत्र के अवर अभियंता व सहायक अभियंता को मौके पर भेज दिया गया है जल्द ही कटी हुई नहर पर मिट्टी से भरा बोरा आदि तरीकों से बह रहे पानी को रोकवा दिया जाएगा ।
What's Your Reaction?

