कुदरहा में बनेगा नया थाना, प्रस्ताव पूरा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा में थाना बनने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से ती नए थाने के प्रस्ताव पूरा कराकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही थाने का निर्माण कार्य शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं। जनपद में वर्तमान में महिला समेत कुल 17 थाने हैं लेकिन जनपद के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए काफी दिनों से थानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा है। ऐसे में शासन से स्वीकृति मिलते ही कुदरहा चौकी को थाने के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। थाने के लिए जमीन की तलाश भी की जा चुकी है। कुदरहा क्षेत्र में नवीन परती और ऊसर खाते की भूमि करीब 300 वर्ग किमी क्षेत्रफल थाने के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। *क्षेत्र में अपराध की स्थिति का मांगी गई जानकारी* कुदरहा को पुलिस चौकी से थाने में अपग्रेड करने के लिए चौकी क्षेत्र के गांवों में अपराध की स्थिति, मौजूदा थाने से दूरी, समेत कुल 13 बिन्दुओं पर सूचना तैयार करा कर शासन में भेजी गई है। प्रस्ताव में दर्शाया गया है कि कुदरहा चौकी क्षेत्र से थाने की दूरी बहुत ज्यादा है।
What's Your Reaction?

