लूट के डेढ़ लाख रुपयों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त
अजमेर अली INewsUP गोरखपुर - बेलीपार पुलिस ने लूट के डेढ़ लाख रुपये के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में उ0नि0अनिश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 310/2023 अंतर्गत धारा 395.412,120B भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम राय उर्फ गणेश राय पुत्र मुरली राय निवासी पगार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट का कुल रू0 1,50,000 ( एक लाख पचास हजार रूपये) बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
What's Your Reaction?

