अराजकतत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा,मुकदमा दर्ज
आलोक बरनवाल INewsUP
रूधौली बस्ती । रुधौली थानाक्षेत्र के महुआ बैरिहवा गांव के बाहर बनी अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजकतत्वों ने चबूतरा से गिरा दिया, जिससे प्रतिमा टूट गई । सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द तथा फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है तथा उस स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करा दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।
What's Your Reaction?

