प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर बधाईयों का तांता

Oct 19, 2025 - 20:33
Oct 25, 2025 - 00:36
 0  97
प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर बधाईयों का तांता

अश्विनी कसौधन INewsUP

बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर निवासी युवा नेता अजय कुमार गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना का अधिकार विभाग) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है । पिछले करीब 10 वर्षों के राजनैतिक सफर में उन्होंने पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी को बढ़ाने का काम किया है ।अजय कुमार गौतम की मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट आस्था की बदौलत ही उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है । नवागत प्रदेश सचिव के मनोनयन पर क्षेत्र के राजेंद्र गौतम,राजीव गौतम,विनोद कुमार,प्रकाश गौतम,प्रदीप गौतम,अरविंद कुमार उर्फ सोनू,सजीवन गौतम,मिथुन गौतम आदि ने उन्हें बधाईयां दी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow