पुलिस टीम ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

Oct 23, 2024 - 19:20
 0  66
पुलिस टीम ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती । मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को रुधौली पुलिस ने थानाक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी नम्बरों की जानकारी देते हुए अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूक किया । थानाक्षेत्र के श्रीनेत पब्लिक इण्टर कॉलेज हरिओम नगर बांसखोर कला के सभागार में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मिशन शक्ति का आयोजन किया गया जिसमे उपनिरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में महिला आरक्षियों की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया तथा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर विस्तार से जानकारी दी गई । इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक/ संस्थापक ओमहरी सिंह, प्रधानाचार्य हरीश प्रताप सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow