1650 रुपये में डीएपी बेच रहे निजी दुकानदार

Nov 24, 2023 - 07:56
 0  86
1650 रुपये में डीएपी बेच रहे निजी दुकानदार
सांकेतिक तस्वीर

संदीप चौरासिया INewsUP

कुदरहा बस्ती । क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। निजी व्यवसायियों के यहां डीएपी 1650 रुपये व यूरिया 300 रुपये तक बिक रही है। साधन सहकारी समिति सिकंदरपुर, चरकैला, नगर पंचायत गायघाट, कुदरहा और जगरनाथपुर में डीएपी नहीं है। समितियों पर ताला लटक रहा है। साधन सहकारी समिति के सचिव अरुणेश पांडेय ने बताया कि समिति का लाइसेंस निरस्त होने के कारण खाद नहीं मिल रही है। कुदरहा सचिव राजकुमार पाल ने बताया कि समिति का जीएसटी फीड नहीं है, इससे खाद नहीं मिल रही है। परसांव निवासी किसान हरिराम, शंकरपुर निवासी किसान नोकई छिबरा निवासी राजकुमार और बगही निवासी किसान सुगन ने बताया कि 15 दिनों से क्षेत्र के किसी समिति पर डीएपी नहीं मिल रही है। निजी दुकानदार डीएपी 1600 और यूरिया 300 रुपये तक बेच रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow