सत्यापन में कम मिला राशन, कोटेदार पर केस दर्ज
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने कुदरहा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उजियानपुर के उचित दर विक्रेता राम सजीवन के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अनुराग श्रीवास्तव की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया है कि 22 नवंबर को उजियानपुर दुकान का सत्यापन किया गया, जिसमें कुल स्टॉक 26.02 क्विंटल गेहूं व 40.99 क्विंटल चावल के सापेक्ष महज 13 क्विंटल गेहूं ही गोदाम में पाया गया। इससे साबित होता है कि उचित दर विक्रेता ने अपने निजी हित में खाद्यान्न की कालाबाजारी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?

