एएसपी ने कप्तानगंज व नगर थाने का किया औचक निरीक्षण

Mar 28, 2024 - 10:53
 0  68
एएसपी ने कप्तानगंज व नगर थाने का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । एएसपी ओपी सिंह ने बुधवार की देर रात कप्तानगंज व नगर थाने का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस,महिला हेल्पडेस्क, मालखाना,बैरक,मेस आदि हाल जाना तथा कार्यालयी अभिलेखों को खंगालते हुए उचित रखरखाव तथा थाना परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया । आगामी लोकसभा चुनाव, रमजान महीने को देखते हुए वहां उपस्थित पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों तथा प्रहरियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार्य संहिता के अनुपालन तथा सकुशल व निष्पक्ष चुनाव करवाने हेतु सबको निर्देशित किया । इस दौरान थाने के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow