पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त भोलू गुप्ता गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsaUP
बनकटी बस्ती । 25 सितम्बर की भोर करीब पांच बजे थाना लालगंज पुलिस लॉकप से चकमा देकर फरार आरोपित नवरत्न गुप्ता उर्फ भोलू को स्वाट टीम व लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात लालगंज थानाक्षेत्र के दसकोलवा पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के मुताबिक नगर थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी लालगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव में अपने रिश्तेदार के घर आई थी, जहाँ से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में किशोरी के रिश्तेदार की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने कोतवाली थानाक्षेत्र के चईयाबारी निवासी नवरत्न गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी, जिसे पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर थाने लाकर लॉकप में बंद कर दिया लेकिन भोलू दूसरे दिन भोर में उल्टी मचली का बहाना बनाकर लॉकप से बाहर निकालने का अनुरोध किया और कुछ ही पल में पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था । अभियुक्त के लॉकप से फरार होने की सूचना पर किशोरी के रिश्तेदारों सहित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देर रात करीब डेढ़ बजे तक पुनः गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया था । मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने फरार भोलू की जल्द गिरफ्तारी व पुलिस कर्मी को निलंबित करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील गोंड ने बताया कि किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित नवरत्न गुप्ता उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

