सार्वजनिक नाली न खुलने पर पीड़ित परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Feb 7, 2024 - 15:22
 0  109
सार्वजनिक नाली न खुलने पर पीड़ित परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के भैसा पाण्डेय ग्राम पंचायत में स्थित नाली को गाँव के ही कुछ लोग द्वारा बंद करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने डीएम अंद्रा वामसी को पत्राचार के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर बन्द नाली खुलवाने की मांग की है तथा शिकायत का निराकरण न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है । डीएम को भेजे शिकायती पत्र में शिकायत कर्ता का आरोप है कि गाँव के वीरेन्द्र पाण्डेय के घर से प्रदीप पाण्डेय के घर तक तथा मंगरू के घर से गड्डे तक ह्यूम पाइप के जरिये वर्ष 2020 में सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे होकर गांव के तमाम लोगों के घरों का पानी गांव के बाहर ग्राम पंचायत के गड्डे में निर्बाध रूप से गिरता था । आरोप है कि भैसा पाण्डेय गांव के प्रदीप पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय,विमल पाण्डेय समेत आदि के द्वारा नाली के बने हुए चेम्बर में ईंट व गिट्टी डालकर नाली को बन्द कर दिया है जिससे पानी का बहाव बंद हो गया है । नाली बंद हो जाने के कारण नाली में भरा पानी ऊपर इधर-उधर भर रहा है और नाली में भरा पानी पीड़ित जानार्दन पाण्डेय के घर के आंगन में इकट्ठा हो रहा है एवं कुछ नाली का पानी सड़क पर भी बह रहा है । पानी काफी दिनों से इकट्ठा हो जाने के कारण पानी में सड़न पैदा हो गया है और गन्दे पानी से भयंकर दुर्गन्ध आ रही है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की अशंका है । पीड़ित परिवार समेत अन्य अगल बगल घरवालों का रहना मुश्किल हो गया है । पीड़ित परिवार ने सार्वजनिक बन्द नाली को खुलवाने के लिए दिनांक - 21-03-2022 से लेकर दिनांक - 01-02-2024 तक मुण्डेरवा थाना एवं थाना दिवस , सम्पूर्ण समाधान दिवस , उपजिलाधिकारी , जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर लगाकर शिकायत कर रहा है लेकिन मुण्डेरवा पुलिस समेत किसी उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान नही लिया गया है । शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुण्डेरवा पुलिस जब सार्वजनिक नाली खुलवाने की शिकायत पाती है तो मात्र शान्ति भंग की अशंका में धारा - 107 ,116 सी० आर० पी० सी० में चालान करके कार्रवाई के नाम पर लीपापोती कर देती है । पीड़ित परिवार द्वारा लगाकर 02 वर्षों से शिकायत करने के बाद भी प्रशासन सार्वजनिक नाली को खुलवाने में नाकाम रही है । पीड़ित परिवार वालों ने डीएम आंद्रा वामसी को रजिस्ट्री डाक के माध्यम से एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज करके चेतावनी दिया है कि यदि सार्वजनिक नाली को ससमय खुलवाया नही जाता है तो पूरा परिवार जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्म दाह करने को मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow