एएसपी ने किया कप्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मंगलवार की देर रात कप्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस रूम,बैरक,परिसर की साफ सफाई,महिला हेल्प डेस्क,बंदी गृह आदि का जायजा लिया तथा मालखाना, अपराध व त्यौहार रजिस्टर आदि अभिलेखों को खंगाला । इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के तौर तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि थानाक्षेत्र के सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार करना,हिस्ट्रीशीटरों व अराजक तत्वों पर नजर रखने आदि का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वर्ष 2022 में आबकारी व शस्त्र अधिनियम,एनडीपीएस एक्ट सहित नकबजन, लुटेरे तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने कोशिश आदि मामलों के अभियुक्तों की सूची तैयार कर उन पर भी पैनी नजर रखें जिससे वे सभी समाज में अफरा तफरी न फैला सकें । इस अवसर पर कप्तानगंज थानेदार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

